This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Popcorn During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में पॉपकॉर्न खाना कितना सुरक्षित है? 

Diet & Nutrition
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: May 28, 2026
Popcorn During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में पॉपकॉर्न खाना कितना सुरक्षित है? 
Likes2 Likes|
Read time9 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी में सीमित मात्रा में पॉपकॉर्न खाना सुरक्षित है क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीज़, फॉस्फोरस और ज़िंक जैसे ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं.
  • पॉपकॉर्न में मौजूद फाइबर बदहजमी दूर करता है, ब्लड प्रेशर मेंटेन रखता है और प्रीक्लैम्सिया से बचाता है, जबकि प्रोटीन और मिनरल्स बच्चे की ग्रोथ में मदद करते हैं.
  • बहुत ज़्यादा बटर, नमक, शुगर वाले या माइक्रोवेव बैग पॉपकॉर्न से बचना चाहिए क्योंकि ये सोडियम, सेचुरेटेड फैट और हानिकारक केमिकल बढ़ा सकते हैं.
  • गर्भावस्था में हेल्दी स्नैक्स और पोषण के लिए क्या लेना चाहिए? Explore our MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes).
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Rating4.9
Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)
Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)
Rating4.6
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7

टीवी के सामने या सिनेमा हॉल में बैठकर पॉपकॉर्न खाना लगभग सभी को पसंद होता है. ऐसे में प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं का सवाल होता है कि क्या वे इसका सेवन कर सकती हैं और क्या इसके सेवन से गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई असर होता है, आदि. अगर प्रेग्नेंसी में पॉपकॉर्न के सेवन को लेकर आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको पॉपकॉर्न के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे.

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान पॉपकॉर्न खाना आपके लिए सुरक्षित है? (Is it safe to eat popcorn during pregnancy in Hindi)

पॉपकॉर्न में कार्बोहाइड्रेट होता है और इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाया जाये तो यह सुरक्षित होता है. इसके अतिरिक्त, इन्हें पकाने और इसमें डाली जाने वाली चीजों पर निर्भर करता है कि यह खाने के लिए सुरक्षित होते हैं या नहीं. बटर और नमक जैसी अनहेल्दी चीज़ें पॉपकॉर्न को भी अनहेल्दी बना देती हैं.

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में मूँगफली खा सकते हैं?

पॉपकॉर्न की न्यूट्रिशन वैल्यू (Popcorn's Nutritional Value in Hindi)

पॉपकॉर्न एक हेल्दी नाश्ता है. अधिकतर लोग इसे जंक फूड मानते हैं, ऐसे में इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएँगे. इसमें मौजूद पोषक चीज़ें इसे हेल्दी नाश्ता बना देते हैं. 100 ग्राम पॉपकॉर्न में नीचे बताई गई पोषक चीज़ें शामिल होती हैं;

  • फाइबर (Fiber) : पॉपकॉर्न में 15 ग्राम फाइबर होता है जो कि काफी ज्यादा है और इस वजह से पॉपकॉर्न फाइबर का बेस्ट सोर्स बन जाता है.
  • प्रोटीन (Protein) : पॉपकॉर्न में 13 ग्राम प्रोटीन होता है.
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates): 78 ग्राम
  • फैट (Fat) : 5 ग्राम

पॉपकॉर्न में मौजूद विटामिन और मिनरल्स में ये शामिल हैं;

  • मैग्नीशियम (Magnesium) : खाने के लिए सुझाई गई डायट का 36%
  • फॉस्फोरस (Phosphorus) : 36%
  • मैंगनीज़ (Manganese): 56%
  • जिंक (Zinc): 21%
  • कॉपर (Copper): 13%
  • आयरन (Iron): 18%
  • पोटेशियम (Potassium) : 9%
  • विटामिन बी1 (Vitamins B1), बी3, और बी6: औसतन 9%. इसके अलावा, पॉपकॉर्न पॉलीफिनॉइल एंटीऑक्सीडेंट (polyphenol antioxidants) का अच्छा स्रोत होते हैं.

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में चॉकलेट खा सकते हैं?

प्रेग्नेंसी में पॉपकॉर्न खाने के फ़ायदे (Benefits of eating popcorn in pregnancy in Hindi)

गर्भावस्था में फाइबर से भरपूर खाना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि इससे बदहजमी दूर करने के साथ ही हार्ट हेल्दी रहता है और प्रीक्लैम्सिया (Preeclampsia) की स्थिति से बचाता है. पॉपकॉर्न में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है. इससे प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने में भी मदद मिलती है.

  1. पॉपकॉर्न में हाई प्रोटीन होता है. बच्चे की ग्रोथ के लिए प्रोटीन ज़रूरी होता है.
  2. गर्भवती महिलाओं के लिए सुझाए गए डायटरी इंटेक का 56% मैग्नीज पॉपकॉर्न में होता है.
  3. होने वाले बच्चे की हड्डियों और कार्टीलेज के डेवलपमेंट और फीटल डेवलपमेंट के लिए मैग्नीज़ की ज़रूरत होती है.
  4. पॉपकॉर्न में फॉस्फोरस भी मौजूद होता है जो कि होने वाले बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी मिनरल है.
  5. गर्भवती महिला के शरीर में ज़िंक की कमी की वजह से प्रीटर्म बर्थ और बच्चे का वजन कम होने जैसी समस्या हो सकती है. पॉपकॉर्न में ज़िंक पाया जाता है.
  6. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है. इसलिए, गर्भावस्था में वजन बढ़ने की चिंता नहीं रहती और इसे हेल्दी नाश्ते के तौर पर खाया जा सकता है.
  7. पॉपकॉर्न में मौजूद पॉलीफिनॉइल एंटीऑक्सीडेंट, गर्भवती महिलाओं के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का काम करता है, डाइजेशन बेहतर करता है और ब्रेस्ट कैंसर की आशंका को भी कम करता है.

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में कौन-से फ्रूट्स खाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी में पॉपकॉर्न खाने के नुक़सान (Risks of eating popcorn during pregnancy in Hindi)

प्लेन पॉपकॉर्न खाने में किसी तरह का रिस्क नहीं है. इनके साथ सिर्फ़ एक समस्या है कि इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज़्यादा होती है. जेस्टेशनल डाइबटीज वाली गर्भवती महिलाओं को कार्बोहाइड्रेट खाने से बचना चाहिए. यहाँ उन चीजों और रेसिपी की जानकारी दी गई है जो पॉपकॉर्न को अनहेल्दी बनाती हैः

  • पहले से बने हुए पॉपकॉर्न जो कि थियेटर्स में मिलते हैं उनमें सोडियम की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है. गर्भावस्था के दौरान ज्यादा सोडियम खाने से हाई ब्लड प्रेशर के अलावा सेहत से जुड़ी अन्य समस्याएँ हो सकती हैं.
  • बहुत सारा बटर, नमक, शुगर मिलाने से पॉपकॉर्न का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है लेकिन इनसे यह अनहेल्दी भी बन जाती है. इस वजह से ज़रूरत से ज़्यादा वज़न बढ़ने जैसी दिक्कतें हो सकती है.
  • अलग से डाली गई सामग्री से पॉपकॉर्न में सेचुरेटेड फैट का स्तर बढ़ सकता है. सेचुरेटेड फैट की ज़्यादा मात्रा शरीर में जाने से गर्भवस्था में सेहत से जुड़ी समस्याएँ हो सकती हैं; जैसे कि प्रीक्लैम्सिया (Preeclampsia), प्रीटर्म डिलीवरी (Preterm delivery), और जेस्टेशनल डाइबटीज (Gestational diabetes).

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में मखाने खा सकते हैं?

क्या गर्भवती महिलाएँ माइक्रोवेव में बने पॉपकॉर्न खा सकती हैं? (Can pregnant women consume microwave popcorn in Hindi)

माइक्रोवेव में बना खाना अगर सही निर्देशों का पालन करके बनाया गया हो तो गर्भावस्था में खाने के लिए आमतौर पर सुरक्षित रहता है. हालाँकि, माइक्रोवेव में बने पॉपकॉर्न जो ऐसी पैकिंग में आते हों जिन्हें माइक्रोवैव किया जा सके, ऐसे पॉपकॉर्न खाने से गर्भवती महिलाओं को बचना चाहिए. इन बैग्स में फ्लोरोटेलोमर्स होता है जो कि ज़्यादा तापमान पर पीएफओए में टूट सकता है और बच्चे के डेवलपमेंट में समस्या पैदा कर सकता है. इतना ही नहीं, माइक्रोवेव किए जा सकने वाले बैग में आने वाले पॉपकॉर्न में ज़्यादा नमक और अनहेल्दी टॉपिंग्स होते हैं.

केनल से बने माइक्रोवैव पॉपकॉर्न खाए जा सकते हैं. केनल को पेपरबैग में रखकर उसे सील करने के बाद माइक्रोवैव किया जाना चाहिए. ऑलिव ऑइल, पीनट बटर, शहद, पीसे हुए बादाम, मेपल सीरप, सूखे हुए हर्ब, किनेमॉन पाउडर, और ग्रैटेड चीज़ जैसी हेल्दी टॉपिंग्स का इस्तेमाल माइक्रोवेव किए हुए पॉपकॉर्न में करना चाहिए.

क्या गर्भवती महिलाएँ पॉपकॉर्न श्रिंप खा सकती हैं? (Can pregnant women eat popcorn shrimp in Hindi)

हाँ, गर्भवती महिलाएँ पॉपकॉर्न श्रिंप खा सकती हैं. हालाँकि, इसे बार-बार नहीं खाना चाहिए. इसमें मौजूद ज़्यादा फैट की वजह से इसे कम ही खाना चाहिए. इसके अलावा, श्रिंप को अच्छी तरह से पकाया भी जाना चाहिए. गर्भावस्था में पॉपकॉर्न खाना तब सुरक्षित होता है जब इसे अच्छी तरह से पकाया जाए और इसमें बहुत ज़्यादा मात्रा में नमक और फैट न हो. घर पर पॉपकॉर्न बनाने और इसमें हेल्दी चीज़ें शामिल करना ही गर्भावस्था में पॉपकॉर्न खाने का सुरक्षित तरीक़ा है.

प्रो टिप (Pro Tip)

पॉपकॉर्न में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान पॉपकॉर्न खाना सुरक्षित है. हालाँकि, अधिक मात्रा में किया गया इसका सेवन आपको मुश्किल में डाल सकता है. इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान सीमित मात्रा में ही पॉपकॉर्न खाएँ.

रेफरेंस

  1. Nguyen V, Cooper L, Lowndes J, Melanson K, et al. (2012). Popcorn is more satiating than potato chips in normal-weight adults.
  2. Teixeira JA, Castro TG, Grant CC, Wall CR, Castro ALDS, Francisco RPV, et al. (2018). Dietary patterns are influenced by socio-demographic conditions of women in childbearing age: a cohort study of pregnant women.

Tags
Popcorn During Pregnancy in English, Popcorn During Pregnancy in Tamil, Popcorn During Pregnancy in Telugu, Popcorn During Pregnancy in Bengali

गर्भवती माँओं की पसंदीदा हेल्दी प्रेग्नेंसी देखभाल

हेल्दी स्नैकिंग के साथ-साथ सही प्रीनेटल पोषण आपको और आपके शिशु को मज़बूत रखने में मदद करता है.

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3674 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g

Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g

Fades Stretch Marks | Improves Digestion | Reduces Stress

530 Moms bought
₹917₹129829% Off
Rating
4.9
(50)
Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)

Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)

Rash-free | Paediatrician Tested | Dermatologically Tested | Breathable | Expert Approved | No Harsh Bleaching Chemicals | Super-Saver Combo

₹849₹129735% Off
Rating
4.6
(55)
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2005 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.